New Navy Chief: वाइस एडमिरल आर हरी कुमार होंगे नौसेना के नए चीफ, 30 नवंबर को संभालेंगे पदभार

<p>वाइस एडमिरल आर हरी कुमार अगले नौसेना अध्यक्ष होंगे. वह फिलहाल वेस्टर्न नेवल कमांड के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ हैं. वह 30 नवंबर से अपना पदभार संभालेंगे. नौसेना के वर्तमान अध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं. 12 अप्रैल 1962 को जन्मे हरी कुमार कई अहम पदों जैसे वाइस चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, चीफ ऑफ पर्सनल, द फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग वेस्टर्न फ्लीट के तौर पर भी काम कर चुके हैं. वह नेवल वॉर कॉलेज गोवा के कमांडेंट रह चुके हैं और शेशल्स सरकार के नेवल एडवाइजर भी रह चुके हैं. मुंबई यूनिवर्सिटी से डिफेंस एंड स्ट्रैटिजिक स्टडीज में वह एमफिल कर चुके हैं.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News