NSA Level Meeting: भारत ने आज(मंगलवार) अफगानिस्तान की स्थिति को लेकर नई दिल्ली में एनएसए लेवल की एक बैठक की मेजबानी की. इस दौरान एनएसए अजीत डोभाल ने उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान के अपने समकक्षों से मुलाकात की और अफगानिस्तान पर विचारों का आदान-प्रदान किया.

सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि इस बैठक में हाल के दिनों में अफगानिस्तान से आतंकवादी खतरों में वृद्धि के बारे में चिंता व्यक्त की गई. ताजिकिस्तान के एनएसए नसरुल्लो राहमतजन महमूजदा ने भी अफगानिस्तान में स्थिति की गंभीरता पर प्रकाश डाला. इसके साथ ही अफगानिस्तान में मंडरा रहे मानवीय संकट पर भी चर्चा की गई.

NSA Ajit Doval met with his counterparts from Uzbekistan and Tajikistan in Delhi today and exchanged views on Afghanistan: Sources pic.twitter.com/Yg5wsqW9z2
— ANI (@ANI) November 9, 2021

सूत्रों ने बताया कि इस दौरान द्विपक्षीय पक्ष में रक्षा, सीमा प्रबंधन और सीमा अवसंरचना विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने पर चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक उज्बेकिस्तान के एनएसए विक्टर मखमुदोव के साथ हुई चर्चा मुख्य रूप से अफगानिस्तान पर केंद्रित थी. इस दौरान दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि अफगानिस्तान का भविष्य अफगानिस्तान के लोगों को खुद तय करना चाहिए.

वहीं सूत्रों का कहना है कि डोभाल और उज्बेकिस्तान एनएसए इस बात पर भी सहमत हुए कि पड़ोसी राज्यों को अफगानिस्तान में रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए. साथ ही अफगानिस्तान के दीर्घकालिक आर्थिक विकास की आवश्यकता पर भी प्रकाश डालना चाहिए.

बता दें कि भारत की मेजबानी में अफगानिस्तान की स्थिति सुधारने को लेकर हुई इस बैठक के लिए पाकिस्तान के एनएसए को भी आमंत्रित किया गया था. पाकिस्तानी एनएसए ने भारत के निमंत्रण को ठुकरा दिया था.

इसे भी पढ़ेंः
Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ के चुलिया फॉल में कपल का हो रहा था प्री-वेडिंग शूट, तभी खुल गया बांध का गेट, जानें फिर क्या हुआ?

Punjab News: चन्नी सरकार ने कम किए रेत के दाम, जानें पंजाब के लोगों को कैसे मिली है बड़ी राहत

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया